दस लाख का नोट किस देश में हुआ जारी ? लीजिए पूरी जानकारी

वेनेजुएला दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसने 7 अंक के करंसी नोट जारी किया है।दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जहा 7 अंक यानी 10 लाख के नोट चलते हो।
इनफ्लेशन का इतना जोरदार प्रहार शायद ही किसी देश ने पहले कभी साहा होगा।दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का ये देश आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है।सूत्रों से पता चला है की आने वाले हफ्ते 2 लाख और 5 लाख के नोट भी जारी किया जाएगा।इस देश की करंसी इतनी नीचे गिर गई है की 10 लाख बोलिवर्स आधे डॉलर के बराबर है यानी 36 रुपए के बराबर यह महंगाई आसमान छू रही है।महज 1/2 kg चावल 10 लाख बोलिवर्स में मिलेगा।
यह देश किसी समय तेल के कारोबार में अरब के देशों से भी आगे था ऐसा क्या हुआ जो आज यह इस हालत में है।
वेनेजुएला का 91% इकोनॉमी सिर्फ तेल से आता था लेकिन जब 1998 में हुगो चावेज़ की नई सरकार आई तो उन्होंने सारे तेल का कुआं प्राइवेट कंपनी से ले कर सरकारी कर दिया इस वजह से सरकार वर्ल्ड बैंक से बड़ी मुद्रा में लोन लेना पड़ा और उन्होंने जनता को मुफ्त की सुविधाएं मुहैया करवाई।जब 2013 में नई सरकार आई तो देश के ऊपर बहुत कर्ज हो चुका था।वेनेजुएला की आर्थिक स्थिति का मुख्य कारण यही बाते जाता है।
वेनेजुएला में महंगाई इतनी जड़ा बढ़ गई है की पिछले 9 सालो में 30 लाख देशवासी देश छोड़ कर ब्राजील,कंबोडिया और पेरू जैसे पड़ोसी देशों में शरणार्थी बन कर रह रहे है।